घर बैठे सिर्फ आधार और पैन कार्ड से Taplend App से पाएं Instant Personal Loan 2025 की नई सुविधा

Advertisements

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में मैं आपको एक नए और भरोसेमंद लोन एप्लीकेशन के बारे में बताने वाला हूं जिससे आप बहुत ही आसान तरीके से इंस्टेंट पर्सनल लोन ले सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कैसे इस ऐप से लोन मिलता है, क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स देने होते हैं आधार कार्ड और पैन कार्ड के अलावा कुछ और ज़रूरी है या नहीं तो आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हम जानेंगे अप्लाई करने से लेकर पैसे बैंक में आने तक का पूरा प्रोसेस।

Taplend App RBI के द्वारा रजिस्टर्ड

अगर हम इस Taplend App की बात करें तो यह RBI से रजिस्टर्ड NBFC के अंतर्गत आता है और पूरी तरह से अप्रूव्ड और वैध है। यानी आप इस पर भरोसा कर सकते हैं। एप्लिकेशन की रेटिंग भी काफी अच्छी है 4.4 की रेटिंग मिल चुकी है और 5 लाख से ज़्यादा Install हो चुके हैं। इस ऐप से लोन लेना पूरी तरह ऑनलाइन प्रोसेस होता है कंपनी ₹1,000 से लेकर ₹1 लाख तक का पर्सनल लोन देती है। प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल है और आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

लोन लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

अब बात करते हैं कि यहां लोन लेने के लिए आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स देने होते हैं। सबसे पहले आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत होती है। इसके साथ-साथ आपको एक लाइव सेल्फी अपलोड करनी होती है। अच्छी बात ये है कि यहां आपको इनकम प्रूफ देने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यानी अगर आप सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं या स्टूडेंट हैं और आपकी इनकम डॉक्यूमेंटेड नहीं है तब भी आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Taplend App से लोन अप्लाई के लिए एलिजिबिलिटी

एलिजिबिलिटी भारतीय नागरिक होना चाहिए, उम्र कम से कम 22 साल होनी चाहिए और आपके पास एक इनकम सोर्स होना चाहिए चाहे वह नौकरी हो या बिजनेस। लोन टेन्योर की बात करें तो आपको 64 दिन से 120 दिन तक का समय मिलता है और ब्याज दर 0% से 36% तक हो सकती है जो आपके प्रोफाइल पर निर्भर करती है। प्रोसेसिंग फीस कम होती है और EMI ऑप्शन भी आसान होता है।

Taplend एप्लीकेशन से पर्सनल लोन अप्लाई करने का तरीका

अब जानते हैं लोन अप्लाई करने का तरीका। सबसे पहले आपको ऐप में मोबाइल नंबर डालना होगा, जिस पर एक OTP आएगा। उस OTP को डालकर आप लॉगिन करेंगे। फिर Taplend App को परमिशन देंगे जिस भी डिवाइस में ऐप को इंस्टॉल किए हैं लोन लेने के लिए परमिशन में एसएमएस लोकेशन कैमरा देना होगा उसके बाद प्रोफाइल डिटेल भरकर कंप्लीट करेगा

प्रोफाइल डिटेल को सबमिट करें

आपको अपने नाम, जन्म तिथि, जेंडर, पिन कोड, पिता का नाम जैसी बेसिक डिटेल्स भरनी होती है। इसके बाद आपकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन, एम्प्लॉयमेंट स्टेटस (सैलेरिड, सेल्फ-एम्प्लॉयड या अनएम्प्लॉयड), इंडस्ट्री और मंथली इनकम जैसी जानकारी मांगी जाती है। ध्यान रखें कि अगर आप अनएम्प्लॉयड डालेंगे तो लोन अप्रूव होना मुश्किल है। इसलिए अगर आप काम कर रहे हैं, तो वही डिटेल दें जो ऐप की शर्तों के अनुसार हो।

सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करनेक बाद क्या होता है

अब आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं। सबसे पहले पैन कार्ड की फोटो, फिर एड्रेस प्रूफ के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस देना होता है। इसके बाद ऐप आपसे एक लाइव सेल्फी लेता है जिससे आपकी पहचान की पुष्टि की जा सके। साथ ही दो रेफरेंस कांटेक्ट भी डालने होते हैं  जैसे कोई दोस्त, भाई, बहन, या रिश्तेदार। उनके नाम, रिश्ता और मोबाइल नंबर भरने होते हैं।

पर्सनल डिटेल डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद थोड़ा समय इंतजार करें

इतना सब करने के बाद आपका प्रोफाइल Under Evaluation में चला जाता है, जहां आपकी सभी डिटेल्स चेक की जाती हैं। कुछ ही देर में आपके सामने एक लोन ऑफर शो होता है। हर किसी को एक जैसा लोन अमाउंट नहीं मिलता। यह प्रोफाइल पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए हमें ₹5,000 का लोन ऑफर हुआ जो कि 64 दिनों के लिए था। इसमें हमें ₹4,262 बैंक में मिले और EMI ₹1330 की चार बार भरनी होती है।

Personal loan Emi चुकाने का नियम

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां EMI महीने में दो बार आती है – हर 15 दिन में। यानी आपको तैयारी करके चलना होगा कि एक महीने में दो किस्तें कटेंगी। इस केस में लोन थोड़ा महंगा साबित होता है क्योंकि ब्याज दर 36% है और APR यानी एनुअल परसेंटेज रेट 119% तक जाता है। प्रोसेसिंग फीस ₹500, डॉक्युमेंट फीस ₹25, क्रेडिट असेसमेंट फीस ₹100 और GST ₹113 लगती है। कुल मिलाकर ₹5,000 का लोन लेकर ₹5,320 चुकाना पड़ता है।

Taplend App पर लोन चुकाने के लिए ऑटो डेबिट सेट करें

अब जब लोन अप्रूव हो जाता है, तो आपको बैंक में पैसा लेने के लिए अपनी UPI ID जैसे GPay, PhonePe या Paytm देनी होती है। उस UPI ID पर ऑटो-डेबिट सेटअप हो जाता है जिससे आपकी EMI सीधे आपके अकाउंट से कटती है। EMI की तारीख से पहले आपको अपने अकाउंट में पैसे रखने होते हैं ताकि डिफॉल्ट न हो।

Conclusion

दोस्तों यह कंपनी वाकई लोन देती है और RBI से रजिस्टर्ड NBFC के तहत आती है। लेकिन लोन का टेन्योर छोटा है और EMI जल्दी-जल्दी आती है, इसलिए इसे लेने का फैसला सोच-समझ कर ही लें। अगर बहुत जरूरी है तभी लोन लें क्योंकि इंटरेस्ट रेट काफी ज्यादा है और रीपेमेंट स्ट्रक्चर थोड़ा टाइट है।

Disclaimer

हमारी तरफ से यह कोई सिफारिश नहीं है कि आप यह लोन लें। यह जानकारी केवल एजुकेशनल उद्देश्य से शेयर की गई है। अगर आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो ध्यान रखें कि आप सभी शर्तों को पढ़ें और समझें। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Leave a Comment